भारत राष्ट्र महान संघ गीत sangh geet bharat rashtra mahan

भारत राष्ट्र महान संघ गीत rss song full lyrics 

 

भारत राष्ट्र महान

 

भारत राष्ट्र महान।

महा मोह को त्याग जगे चिर – सुप्त भरत – संतान। ।

सिद्ध जायस्वी सत्य सनातन , भर दे कण – कण में नव जीवन।

जन – जन में नव स्फूर्त जगा दे , पुण्य पुरातन गान।

महा मोह को त्याग जगे चिर – सुप्त भरत – संतान। ।

भ्रान्ति ग्रस्त मानवता जागे , अंतर की शठ पशुता भागे।

दानव सत्ता नष्ट कर जागे , दैवी शक्ति महान।

महा मोह को त्याग जगे चिर – सुप्त भरत – संतान। ।

भेद तमिस्रा भौतिकता की , जगे ज्योति आध्यात्मिकता की।

अणु – अणु ज्योतिर्मय कर जागे , संस्कृत का सुविहान।

महा मोह को त्याग जगे चिर – सुप्त भरत – संतान। ।

शोषण उत्पीड़न निर्वासन , भयातंक विद्वेष प्रताड़ण।

अंत पूर्णता ही कर छोड़ें , यह परं लें हम ठान।

महा मोह को त्याग जगे चिर – सुप्त भरत – संतान। ।

अति विराट अति दिव्य अखंडित  ,सत्यं -शिवं -सुंदरम – मंडित।

जागे निर्भय निर्भय राष्ट्र पुरुष , हो सर्व – लोक कल्याण।

महा मोह को त्याग जगे चिर – सुप्त भरत – संतान। ।

भारत राष्ट्र महान।

महा मोह को त्याग जगे चिर – सुप्त भरत – संतान। ।

more rss geet

आज यही युगधर्म हमारा। RSS GEET | बेस्ट गीत RSS | देव दुर्लभ भारत।

सक्रांति का गीत।सकरात में गाय जाने वाला गीत। एकल गीत।सूर्य का पर्व 

आओ बच्चों तुम्हे दिखाए झांकी हिन्दुस्तान की। हिंदी देशभक्ति गीत। गीत

आज तन मन और जीवन। RSS BEST GEET | संघ गीत। गण गीत।

चन्दन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है।

स्वयं अब जागकर हमको जगाना देश है अपना

बढ़ना ही अपना काम है | आरएसएस गीत 

 

Leave a Comment